Sunday, February 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडटनकपुर के शारदा बैराज से बरामद हुए युवक युवती के शव, जांच...

टनकपुर के शारदा बैराज से बरामद हुए युवक युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस

एफएनएन, टनकपुर:  शारदा बैराज में अज्ञात महिला और पुरुष की शव बरामद होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार टनकपुर,चम्पावत,शारदा बैराज के समीप एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव दिखाई देने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लोगों ने शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोरों के माध्यम से शारदा बैराज से शव बाहर निकालकर उप जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया। दोनों लाशों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। गुरुवार शाम को एक 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने के बाद शुक्रवार को 25 वर्ष से एक महिला की शारदा बैराज में शव बरामद हुआ।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

लोगों ने शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोरों के माध्यम से शारदा बैराज से शव बाहर निकालकर उप जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया है। वही इस मामले में टनकपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेन्द्र कोरंगा ने बताया एक महिला का शव दिखाई देने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया।

शव सड़ा गला होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 25 वर्ष के आसपास की प्रतीत हो रही है। महिला का शव मिलने की सूचना आसपास के थानों को दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखा गया है।

शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा जा रहे हैं। गुरुवार शाम को भी शारदा बैराज से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. शारदा बैराज के समीप एक शव बहता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया शारदा बैराज टनकपुर में एक 25 वर्षीय युवक और एक 25 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव मिलने की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशनों को दे दी गई है। लाशों की शिनाख्त होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा

ये भी पढ़ें:- रानीखेत क्रिकेट टूर्नामेंट: एमईएस रानीखेत और रिकॉर्ड्स के आरसी ने जीते अपने मैच, पंकज और मयूर चमके

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments