03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, मिलने आने वालों का होगा सत्यापन, ये हैं नए नियम

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री से मिलने वालों का सघन सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले और कवरेज पर जाने वाले मीडियाकर्मियों की भी कई स्तरों पर चेकिंग की जाएगी। इस संबंध में सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों ने बैठक की।

बता दें कि राज्य में केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही जेड प्लस सिक्योरिटी उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश में हुए घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी बीच रविवार को इंटेलीजेंस ने भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एक अलर्ट प्रशासन और मुख्यमंत्री सुरक्षा विभाग को दिया था।

  • मीडियाकर्मियों की कई स्तर पर की जाएगी चेकिंग

इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश की गई थी। इस संबंध में सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन और इंटेलीजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रमों में एक्सेस कंट्रोल (सीमित प्रवेश) करने की जरूरत पर जोर दिया गया है।

जेड प्लस सिक्योरिटी वाले वीवीआईपी के कार्यक्रमों में जाने वाले लोगों और कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों की कई स्तर पर चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री से लोग मिलने जाते हैं उनका भी सत्यापन किया जाएगा। ताकि, उनसे कोई गलत व्यक्ति मिलने न जाने पाए। एडीजी ने बताया कि वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग भी दी जाती है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img