


एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में मंगलवार सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ी की दुकान में रखे गैस सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव हो गया। गैस की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ, फायर ब्रिगेड की टीम, स्थानीय पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम भी गैस की चपेट में आ गई। इस दौरान किच्छा क्षेत्र के उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव व एसडीआरएफ के करीब आठ जवानों की भी तबीयत खराब हो गई।
गैस का रिसाव होने से वहां आस-पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथ ही उल्टी होने की समस्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे लोगों में वहां दहशत का माहौल बन गया।
बेहोश हुए करीब 34 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, युगल किशोर पंत व एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी अस्पताल में बेहोश मरीजों का हाल जानने पहुंचे।
Hot this week
Free News - Where voices unite, stories flourish, and community thrives through open dialogue and meaningful connections.
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!


