03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा तय, चार दिसंबर को देहरादून में होगी जनसभा, कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। वह चार दिसंबर को देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सभा स्थल तय करने के लिए शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की बैठक बुलाई गई है। उधर, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की जनसभा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वह राज्य के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन भाजपा पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा भाजपा की चुनावी तैयारियों को न सिर्फ ऊंचाई देगा, बल्कि पार्टी के लिए बड़ा माहौल बनाने का काम भी करेगा। वैसे भी प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और केदारनाथ उनके आराध्य हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा खासी उत्साहित है। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देर रात जानकारी दी कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। वह चार दिसंबर को देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी की प्रांतीय कमेटी की शुक्रवार को होने वाली बैठक में सभा स्थल का निर्धारण किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का दो माह के भीतर यह तीसरा दौरा होगा। प्रधानमंत्री सात अक्टूबर को ऋषिकेश एम्स में आए थे, तब उन्होंने देशभर में बने आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री पांच नवंबर को वह केदारनाथ आए थे।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img