Thursday, February 19, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपृथ्वी दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट आफ सोशल डेवलपमेंट द्वारा 800 पौधों...

पृथ्वी दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट आफ सोशल डेवलपमेंट द्वारा 800 पौधों का किया गया रोपण

एफएनएन, देहरादून : पृथ्वी दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट आफ सोशल डेवलपमेंट द्वारा टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर एवं तराई केंद्रीय वन प्रभाग के सहयोग से टांडा रेंज के वन क्षेत्र में इमली, जामुन, महुआ, सहजन, सिलेक्स, बांस,

पाकड़, अमलतास, गुलमोहर, आंवला, बेलपत्र इत्यादि कुल 11 प्रजातियों के लगभग 800 पौधों का रोपण तराई केंद्रीय वन प्रभाग के एसडीओ मयंक मेहता, रेंजर रूपनारायण गौतम , आईएसडी संस्था की परियोजना निदेशक बिन्दुवासिनी, टाटा मोटर्स के सीएसआर मैनेजर प्रीतम मोतीलाल एवं टाटा मोटर्स तथा टाटा स्टील कंपनी के लगभग 75 कर्मचारियों द्वारा किया गया।

वृक्षारोपण के कार्यक्रम में वन दरोगा पान सिंह मेहता, राहुल कुमार, रुस्तम राणा, विष्णु एवं आईएसडी संस्था के परियोजना समन्वयक रविंद्र वर्मा, टाटा मोटर्स एवं सौरभ चौधरी, हर्षिता, कंवलजीत सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया । बृहद वृक्षारोपण के कार्यक्रम में टाटा मोटर्स की वेंडर कंपनियों के कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments