03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारतीय करेंसी पर गांधी जी संग छपे लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर, अरविंद केजरीवाल ने की केंद्र सरकार से मांग

Spread the love

एफ एन एन, दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी को लेकर केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि हम सब चाहते हैं कि भारत विकसित देश बने, मगर प्रयास तभी सफल होते हैं जब देवी-देवताओं की कृपा होती है।

पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार से मांग की है कि भारतीय करेंसी पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की फोटो के दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश जी की तस्वीर भी छापी जाए।

  • प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने। भारत में रहने वाले सभी परिवार अमीर बने। आम आदमी पार्टी प्रमुख ने कहा कि आज मेरी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील है कि भारतीय करेंसी के ऊपर गांधी जी की तस्वीर के साथ माता लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी नोट बदलने की मांग नहीं कर रहे। हम चाहते हैं कि नए नोटों पर यह नियम लागू किए जाए। केजरीवाल ने कहा कि वे  जल्द ही इस बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।

  • मुस्लिम देश इंडोनेशिया का दिया उदाहरण

अरविंद केजरीवाल ने मुस्लिम देश इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि इंडोनेशिया मुस्लिम देश है, मगर उस देश ने अपनी करेंसी पर एक तरफ गणेश जी की तस्वीर है। फिर ऐसा हम भी कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा हमें भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के लिए बहुत प्रयास करने की जरूरत है, लेकिन इसके साथ देवी-देवताओं के आशीर्वाद की भी जरूरत है।

  • देश को मिलेगा देवी-देवताओं का आशीर्वाद

दिल्ली के सीएम ने कहा कि भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर होगी तो पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। माता लक्ष्मी को समृद्धि की देवी माना जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी की तस्वीर है, उसे वैसे ही रहने दें। दूसरी तरफ गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाई जाए।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img