03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फूलमालाओं से लादे गए नमो सेना इंडिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेमशंकर, महामंत्री नितिन शर्मा, संगठन का किया विस्तार

Spread the love
  • बरेली से रामपुर तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, रायपुर के धर्मपुर गाँव में जुटी भारी भीड़

एफएनएन,बरेली/मीरगंज: सोमवार को रामपुर जिले के मिलक-विलासपुर रोड पर धर्मपुर गांव में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नमो सेना इंडिया की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई का विस्तार किया गया। नमो सेना इंडिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल ने धर्मपुर में अभूतपूर्व स्वागत-सत्कार के मध्य नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

इससे पूर्व श्री पटेल के काफिले का बरेली, मीरगंज, मिलक,रामपुर और विलासपुर मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लादते हुए भव्य स्वागत किया। यरेली, कर्मचारीनगर, सीबीगंज, परसाखेड़ा, फतेहगंज पश्चिमी, धनेटा, मीरगंज और मिलक, विलासपुुुर (रामपुर)  रोड पर कई गांंवोो में दर्जनों लोग नमो सेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल और संगठन के अन्य अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों के स्वागत में फूलमालाएं हाथों मेंं थामे देर तक हाईवे किनारे खड़े देखे गए। लोगों ने  प.उ.प्र. अध्यक्ष श्री पटेल, महामंत्री नितिन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव पवन चतुर्वेदी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाईं और अक्षत-रोली के तिलक मस्गतक पर लगाकर अभिनंदन किया।

नमो सेना इंडिया के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री नितिन शर्मा ने धर्मपुर में समारोह का सफल संचालन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव पवन चतुर्वेदी, नमो सेना के मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, मंडल महामंत्री विपिन कुमार शर्मा, मंडल मंत्री नितिन कुमार शर्मा, रामपुर जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा बरेली महानगर मंत्री रुपेन्द्र पटेल, नमो सेना प्रदेश मंत्री अमित पाठक और रविन्दर गुप्ता, नितेश मौर्या, अजय सिंह, निर्भय सिंह ठाकुर, कवि गोपाल पाठक,ओमप्रकाश, सर्वेश गंगवार सहित नमो सेना के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे l

धर्मपुर में समारोह में रामपुर के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रेम शंकर पटेल को तलवार भेंटकर और शाल उढ़ाकर भव्य स्वागत किया। श्री पटेल ने अपने भव्य स्वागत से प्रसन्न होकर सभी का धन्यवाद दिया और आभार भी व्यक्त किया।

मीरगंज में मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने किया शानदार स्वागत

मीरगंज: सोमवार को मीरगंज में नमो सेना के बरेेेली मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय के आवास पर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूलमालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया। श्री पटेल के साथ नमो सेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा और मथुरा से आए जुझारू किसान नेता-नमो इंडिया के राष्ट्रीय सचिव पवन चतुर्वेदी, रूपेंद्र पटेल, रविन्द्र गुप्ता, निर्भय सिंह, अमित पाठक आदि का भी फूलमालाएं पहनाकर और शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा, बरेली मंडल महामंत्री विपिन शर्मा और सतीश पाठक,अनुज पांडे,गोपाल पाठक,पुष्पेंद्र शर्मा, सतीश पाल, मयंक शर्मा आदि भी शामिल रहे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img