03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘पीएम मोदी पर लोगों के भरोसे ने दिलाई जीत’, पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद बोलीं

Spread the love

एफएनएन, पश्चिमी दिल्ली: पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि लोगों का पीएम मोदी और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर भरोसा है। साथ ही हमारे संकल्प पत्र, संगठन की रणनीति और हम पर लोगों का भरोसा है। विकास का एजेंडा ही वह कारण है जिससे हम विजयी होते हैं।

भाजपा ने यहां की सभी सीटों पर लहराया जीत का परचम

पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कमलजीत सहरावत (Kamaljeet Sehrawat) ने 2024 के लोकसभा चुनाव में AAP उम्मीदवार महाबल मिश्रा के खिलाफ 199013 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार के खिलाफ दर्ज की बड़ी जीत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से, निवर्तमान भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार, जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं, के खिलाफ 1,38,778 वोटों से जीत हासिल की।

चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल (Praveen Khandelwal) कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल के खिलाफ 89,325 वोटों के अंतर से विजयी हुए। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा ​​ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को 93,663 वोटों से हराया।

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज ने सोमनाथ भारती को दी मात

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने आप के सोमनाथ भारती को 78,370 वोटों के अंतर से हराया। उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया ने कांग्रेस के उदित राज को 2,90,849 वोटों के अंतर से हराया।

दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramvir Singh Bidhuri) ने आप के सही राम को 1,24,333 वोटों के अंतर से हराया। 4 जून को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की।

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा (Delhi BJP) ने 240 सीटें जीतीं, जो 2019 की 303 सीटों से काफी कम है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर मजबूत सुधार दर्ज किया। जहां भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA Oath Ceremony) ने 292 सीटें जीतीं, वहीं इंडिया ब्लॉक ने कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए और सभी पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए 230 का आंकड़ा पार कर लिया।

यह भी पढ़ें:- यूपी पुलिस में सिपाही का पद छोड़कर रखा था सियासत में कदम, सपा के कई प्रमुख पदों पर रहे थे काबिज

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img