Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहल्द्वानी में लोगों को जाम से मिलेगी निजात, 14 करोड़ की लागत...

हल्द्वानी में लोगों को जाम से मिलेगी निजात, 14 करोड़ की लागत से शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण का काम

एफएनएन, हल्द्वानी: कुमाऊं की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी पिछले कई सालों से जाम से जूझ रही थी. सरकार और शासन द्वारा शहर की सड़कों को चौड़ीकरण करने की कई बार योजनाएं बनाई. इसके बाद आखिरकार चौड़ीकरण की कार्रवाई में प्रशासन को सफलता प्राप्त हुई है. हल्द्वानी के सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है. 14 करोड़ के लागत से शहर के चौराहों और सड़कों को चौड़ीकरण किया जा रहा है.

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार चौधरी ने बताया हल्द्वानी की ट्रैफिक स्थिति काफी गंभीर बन गई थी. जिसको देखते हुए शहर के सड़कों को अब फोर लाइन में तब्दील किया जा रहा है. उन्होंने बताया पहले चरण में पेड़ कटान का कार्य शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया पूरे शहर में तेरह चौराहा को चिन्हित किया गया है, जहां चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसके अलावा नैनीताल रोड को भी फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है. इसके अलावा शहर के लालडंठ और पीली कोठी, ऊंचा पुल चौराहे और सड़क को भी चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है. अक्टूबर माह तक उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ जगहों पर चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा. उन्होंने बताया शहर में लगातार जाम की स्थिति को देखते हुए शासन और सरकार द्वारा कई बार योजना तैयार की गई. इसके बाद आखिरकार शासन से स्वीकृति मिल गई है. टेंडर के साथ-साथ कार्य भी शुरू कर दिया गया है. सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से सड़कों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने बताया कई बार देखा जाता है कि बाहर से पहाड़ों को आने वाले पर्यटक के साथ-साथ स्थानीय लोग जाम से परेशान होते थे. सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से लोग अब बिना जाम की समस्या से अपने वाहनों तो सीधे पहाड़ को जा सकेंगे.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments