03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पटवारी भर्ती परीक्षा लीक प्रकरण : एसआईटी के हत्थे चढ़ा सेवानिवृत्त शिक्षक, अब तक 12 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

Spread the love

एफएनएन,हरिद्वार : पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी ने रिटायर शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आधा दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों से रकम तय की थी और उन्हें बिहारीगढ़ के रिजॉर्ट में लेकर पहुंचा था। एसआईटी ने आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और चेक बरामद किए हैं। आरोपी को देहरादून स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

शुक्रवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी क्राइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले की जांच करते हुए गुरुवार को आरोपी रिटायर शिक्षक अभयराम निवासी पीतपुर लक्सर को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए आरोपी अभयराम की अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से राजपाल और संजीव दुबे से मुलाकात हुई। जिसके बाद उसने दोनों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए।

एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के जरिये रिजॉर्ट में पहुंचे उक्त अभ्यर्थियों को चिन्हित कर लिया गया है। उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों से लिए गए चेक आदि बरामद हुए हैं। 

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img