03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पति जिंदा, फिर भी विधवा बनकर 18 साल से ले रही थी पेंशन, अब लौटाएगी पाई-पाई

Spread the love

समाज कल्याण विभाग का विधवा बनी लालची सुहागिन को पूरी रकम की वसूली का नोटिस, हड़कंप

एफएनएन,  उत्तरकाशीः पैसे का लालच जो भी न करवाए वो कम है। उत्तरकाशी जिले की एक महिला ने सुहागिन होते हुए भी रुपये के लालच में खुद को विधवा दर्शाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे विधवा पेंशन बनवा ली। पिछले 18 साल से सरकार को चूना लगाते हुए वह विधवा पेंशन ले भी रही थी। अब भंडाफोड़ होने पर समाज कल्याण विभाग ने आरोपी महिला को मय ब्याज के पूरी रकम की वसूली का नोटिस भी भेजा है।

यह सनसनीखेज मामला उत्तरकाशी जिले के सुदूरवर्ती मोरी प्रखंड के सिदरी गांव का है। सिदरी गांव के पूर्व प्रधान केशर सिंह पंवार ने वर्ष 2018 में समाज कल्याण विभाग में साक्ष्यों के साथ शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने अपने गांव की प्रतिमा देवी (40) पत्नी जयवीर सिंह पर पति के जिंदा होते हुए भी पिछले 18 साल से लगातार फर्जी दस्तावेजों के सहारे विधवा पेंशन लेने का संगीन आरोप लगाया था। मामले की जांच कराई गई तो आरोप की पुष्टि भी हो गई। अब समाज कल्याण विभाग ने आरोपी महिला से मय ब्याज के पूरी रकम की वसूली के आदेश दिए हैं।

कायदे से जांच हो तो सामने आएंगी तमाम और नकली विधवाएं

जिला प्रोबेशन अधिकारी कुलदीप रावत ने महिला को नोटिस जारी कर गलत प्रमाणपत्रों के आधार पर ली गई विधवा पेंशन की 97400 रुपये धनराशि 3896 रुपये ब्याज समेत दो हफ्ते के भीतर जमा कराने को कहा है। उक्त धनराशि निर्धारित समय में नहीं लौटाने पर उन्होंने दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। उधर, इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने पर जिले भर के प्रशासनिक हलके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का मानना है कि फर्जी दस्तावेजों से विधवा पेंशन हड़पने का यह मामला सिर्फ एक महिला का ही नहीं है। अगर कायदे से जांच कराई जाए तो ऐसी तमाम सुहागिनें मिल जाएंगी जो पेंशन के लालच में वर्षों से विधवा बनकर मोटी पेंशन हड़पती चली आ रही हैं।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img