Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडआज तय होगा प्रत्याशियों का पैनल, नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी...

आज तय होगा प्रत्याशियों का पैनल, नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

एफ एन एन, देहरादून : लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। जिसके बाद पार्टी हाईकमान प्रत्याशी घोषित करेगी।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से पहले टिकट के दावेदारों ने दिल्ली पहुंच कर प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास से मुलाकात कर टिकट के लिए पैरवी की। भाजपा ने नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। लेकिन कांग्रेस में अभी तक प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ नहीं है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस से पांचों सीटों पर टिकट के लिए 40 से अधिक नेताओं ने दावेदारी की है। जबकि दिग्गज चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। प्रत्याशियों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की दो-तीन बैठकों में मंथन हो चुका है। बुधवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की अंतिम बैठक में प्रत्याशियों का पैनल तय कर केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। 12 मार्च को केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक प्रस्तावित है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके अलावा विधायक भुवन कापड़ी, विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, प्रकाश जोशी भी दिल्ली में है। मंगलवार को दावेदारों ने प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी व स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास से भी मुलाकात कर टिकट को लेकर अपना पक्ष रखा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments