Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयऑक्सीजन संकट से जूझ रहे गोवा के सबसे बड़े कोविड हॉस्पिटल में...

ऑक्सीजन संकट से जूझ रहे गोवा के सबसे बड़े कोविड हॉस्पिटल में 4 दिनों में 74 मरीजों की मौत

एफएनएन, गोवा: गोवा के सबसे बड़े मेडिकल फैसिलिटी गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पिछले 4 दिनों में 74 मरीजोंं की मौत हो गई है. जानकारी है कि कथित रूप से ये सारी मौतें मेडिकल ऑक्सीजन की कमी से हुई हैं. बता दें कि अकेले गुरुवार की रात को ही गोवा के अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 13 मरीजों की मौत हुई है. यह लापरवाही तब हुई है, जब अभी गुरुवार को ही हाइकोर्ट ने ऑक्सीजन संकट को लेकर राज्य सरकार को चेताया था.

दरअसल, राज्य सरकार की ओर से बताया गया था कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है, लेकिन रीफिलिंग के लिए लॉजिस्टिक्स की कमी है. इसपर अदालत ने सख्त टिप्पणी करते कहा था कि ‘हम तकनीकी और लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं, जो भी समस्या है ठीक करें और इस बात का ख़याल रखें कि आज रात ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत न हो.’ लेकिन इसके बावजूद उसी रात 13 मरीजों की मौत सरकार पर सवाल खड़े करती है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments