03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand: ओवरलोड खनन डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

एफएनएन, रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां ओवरलोड खनन डंपर ने एक युवक को कुचल डाला। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत की सूचना मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव मनुवास में हुआ है। यहां ओवरलोडिंग खनन के डंपर ने एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बारे में पता चलते ही ग्राम वासियों एवं परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा। इस घटना के बाद बवाल को लेकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना की जानकारी मिलते ही ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ भी पहुंचे।

वहीं, मौके पर  ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार ओवरलोडिंग खनन के डंपरों की चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता।

Hot this week

Harish Dhami ने राज्यपाल को लिखा पत्र, बोले- मेरी हत्या हुई तो जिम्मेदार होगी सरकार

एफएनएन, देहरादून : Harish Dhami उत्तराखंड में धारचूला से...

Haridwar में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, राजनाथ सिंह देंगे 2027 चुनाव में जीत का मंत्र

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img