Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशअंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर दलित समाज में आक्रोश

अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर दलित समाज में आक्रोश

एफएनएन, बरेली : के नवाबगंज थाना क्षेत्र में खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बुधवार रात तीन लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो आक्रोश फैल गया। मौके पर बाबा साहब के अनुयायी जुट गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राहुल सिंह, एसडीएम, तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी की।

प्रतिमा लगाने को लेकर एक माह से चल रहा विवाद 
जानकारी के मुताबिक गंगापुर गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर बीते एक माह से विवाद चल रहा था। इस बीच बाबा साहब के अनुयायियों ने प्रशासन की बिना अनुमति लिए ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा स्थापित कर दी। बुधवार देर रात तीन लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते दिख रहे हैं।

पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया 
घटना की जानकारी होते ही बाबा साहब के अनुयायियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी ताराचंद्र ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें गांव के ही कुछ लोगों पर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments