03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दो दिवसीय मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति प्रतियोगिता का आयोजन

गुरबख्श सिंह काका, नानकमत्ता: दो दिवसीय नगर पंचायत एवं न्याय पंचायत स्तरीय माननीय मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति प्रतियोगिताओं का आयोजन पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर नानकमत्ता में किया जा रहा है।प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक श्री हरिश्चंद्र जोशी प्रधानाचार्य मदन सिंह जलाल, संकुल प्रभारी जसौद मेहता द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक खिलानंद अटवाल द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शुक्रवार को बालक वर्ग में 30 मी फ्लाइंग दौड़, मेडिसिन बॉल थ्रो, फारवर्ड बैंड रिच,6*10शटल रन, स्टैंडिग ब्रॉड जंप आदि प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। संकुल प्रभारी जसौद मेहता द्वारा बताया गया कि कल 20 जुलाई को बालिका वर्ग के प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जाएगी। न्याय पंचायत एवं नगर पंचायत में सफल होने वाले प्रथम तीन स्थान प्राप्त खिलाड़ी विकासखंड स्तर पर 22 एवं 23 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज शक्ति फार्म में प्रतिभाग करेंगे। सूरज सक्सैना ने अपने उदबोधन में प्रतिभागी खिलाड़ियों का मार्ग दर्शन करते हुआ खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया।

खिलानंद अटवाल द्वारा अपने संचालन में समस्त अतिथियोँ का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य व विद्यालय परिवार द्वारा प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग करने पर सराहना करते हुए उत्तम व्यवस्था हेतु धन्यबाद दिया। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने हेतु लेखाप्रमुख के रूप में निमाई चंद्र माझी, वीरेंद्र सिंह,शिव सिंह बिष्ट, पुष्पेंद्र कटियार, नवीन शर्मा, किशोर डांगी ,किशन चंद, श्वेता भट्ट, लीला रौतेला, फकीर राणा, भावना राना,जितेन्द्र राना, अभिषेक चौहान, खजान सिंह निर्मल सिंह , विशाल राना आयुष मेहता आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- नैनीताल में निर्भया कांड जैसे अपराध को अंजाम देने का दुस्‍साहस, चलती बस में युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img