Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडऑपरेशन 'कालनेमि' का संतों ने किया स्वागत, कहा-सनातन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ का संतों ने किया स्वागत, कहा-सनातन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

एफएनएन, हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन ऑपरेशन ‘कालनेमि’ लॉन्च कर दिया है. साथ ही सीएम धामी ने अधिकारियों को सनातन धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद सीएम धामी के इस कदम का संतों ने स्वागत किया है.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि उत्तराखंड में साधु संतों के भेष में फर्जी तरह से रह रहे लोगों की पहचान के लिए ऑपरेशन ‘कालनेमि’ चलाए जाने का फैसला स्वागत योग्य है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से राक्षस ‘कालनेमि द्वारा साधु का भेषधारण कर हनुमान को रोकने का काम किया था, उसी प्रकार कुछ फर्जी आपराधिक और सनातन विरोधी लोग धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी आवश्यक है. वहीं अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने भी धामी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments