03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर काशीपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, साथी घायल

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर-काशीपुर एनएच-74 में जाफरपुर के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। जाफरपुर, ग्राम कंटोपा निवासी मुरारी पसवान (29) रात करीब सवा 10 बजे गांव के ही खानपुर पूरब के रहने वाले अमन ढाली (25) साल के साथ घर की ओर जा रहे था। इस दौरान वसुंधरा कालोनी के निकट आते ही पीछे से तेज गति से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों घायल हो गए। किसी तरह दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मुरारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमन का इलाज किया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img