Sunday, June 8, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडएक किलो चरस बन गई फ़ांस : ले जा रहे थे...महंगे दामो...

एक किलो चरस बन गई फ़ांस : ले जा रहे थे…महंगे दामो में बेचते थे पहाड़ और मैदान में

एफ़एनएन, चम्पावत : एक किलो चरस ने सलाखों में घेर दिया। लोहाघाट पुलिस ने तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो 30 ग्राम चरस बरामद की है। साथ ही उनकी बोलेरो को सीज किया है।

पुलिस ने बुधवार को खूनाबोरा से 300 मीटर लोहाघाट की तरफ से वाहन संख्या UA04डी/7286 बुलेरो में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में दीपक खर्कवाल (39) पुत्र नारायण दत्त खर्कवाल निवासी खर्क खलखड़िया, नवीन चंद्र खर्कवाल (30) पुत्र देवकी नंदन खर्कवाल निवासी खर्क खलकड़िया व हैदर अली (39) पुत्र जाबिर अली निवासी खर्क खलकड़िया शामिल हैं। पुलिस को दीपक खर्कवाल के पास से 520 ग्राम, नवीन खर्कवाल के पास से 260 ग्राम व हैदर अली के पास से 260 ग्राम चरस बरामद हुई। तीनों के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे चरस अपने घर ग्राम खर्क खलखड़िया से तैयार कर खटीमा व अन्य मैदान इलाकों में महंगे दामों में बेचते हैं। पुलिस टीम में एसओ मनीष खत्री, एसआई हरीश प्रसाद, देवेंद्र मेहता, कांस्टेबल चंचल सिंह, नवल किशोर व सुनील कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments