Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री खिलाड़ी...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

एफएनएन, देहरादून : राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार की राशि भी प्रदान की।

कार्यक्रम का आयोजन आईआरडीटी सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को नया आयाम दिया है। वह एक सामान्य आर्मी परिवार से थे, लेकिनअपने खेल के दम पर उन्होंने दुनिया में कई लोगों के दिलों पर राज किया है। खिलाड़ियों को उनके प्रेरणा लेनी चाहिए।

बता दें कि यह योजना 14 से 23 साल तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए शुरू की गई है। आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को पहले से ही सरकार इस योजना का लाभ देती आ रही है। दूसरे चरण की योजना का आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगाज किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments