03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ईद के दिन सरेराह युवक कि गला रेतकर की निर्मम हत्या, खुद किया सरेंडर

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: ईद के दिन मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की सरेराह चाकुओं से गोदकर और गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला युवक मृतक से किसी पुरानी रंजिश के चलते बदला लेना चाहता था।

घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक स्वयं थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्यारे ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने की बात कही है। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही कोतवाली पहुंचा। बताया गया है कि आरोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मौत हुई थी। उस मामले में मृतक का नाम भी दर्ज हुआ था। ईद उल अजहा का पर्व पर हुई घटना ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। आरोपी मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत ने अपने पड़ोस में रहने वाले साहिल की हत्या की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ईद के खुशी के दिन हुई इस नृशंस हत्या से कस्बे में मातम पसर गया है। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एहतियातन इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img