Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने की केदारनाथ और गंगोत्री...

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने की केदारनाथ और गंगोत्री धाम में वर्चुअल पूजा

एफएनएन, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देश के साथ ही उत्तराखंड में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर केदारनाथ एवं गंगोत्री धाम में पूजा की।ईश्वर से दीर्घ जीवन की कामना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में आयोजित पूजा-अर्चना में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ जीवन की कामना की। वहीं शुक्रवार को बदरीनाथ धाम की अभिषेक पूजा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई।

  • मरीजों को फल बांटे गए

देहरादून के डालनवाला स्थित कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि आज बीजेपी कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। साथ ही आज पूरे प्रदेश के 12 सौ से अधिक केंद्रों में टीकाकरण का महाअभियान भी चलाया जा रहा है। आज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सेवा कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments