03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीराम के अयोध्या आगमन पर आज रात 24 लाख दीपों की रोशनी से जगमगाएगी प्रभु श्री राम की नगरी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, अयोध्‍या:  लंका विजय के बाद श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति के महापर्व दीपोत्सव पर आज 24 लाख दीपकों से राम नगरी के 51 घाट रोशनी से सराबोर होंगे। रामकी पैड़ी के 51 घाटों पर शुक्रवार की शाम तक सभी 24 लाख दीप सज्जित कर दिए गए हैं। इसन्हें सज्जित करने के अभियान में 25 हजार स्वयंसेवक तीन दिन तक पूर्ण मनोयोग से संलग्न रहे। यद्यपि उनके अभियान की पूर्णाहुति शनिवार को दीपों के प्रज्वलन से होगी|

  • एक स्वयंसेवक पर 90 दीयों को प्रज्वलित करने का जिम्मा

चंद घंटे बाद दीपोत्सव के सातवें संस्करण की भव्यता व दिव्यता दुनिया देखेगी। शुक्रवार को अविवि की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल, नोडल अधिकारी प्रो. एसएस मिश्रा सहित अन्य अधिकारी घाटों का निरीक्षण करते रहे। बाद में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने घाटों पर सज्जित दीयों की गणना की, जिसमें 24 लाख दीये सज्जित मिले। बाद में इस समूचे क्षेत्र को सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया। घाटों पर आवागमन को पूर्णतय: प्रतिबंधित कर दिया गया है। 25 हजार से अधिक स्वयंसेवक तैनात हैं। 16 गुणे 16 दीयों के ब्लाक के स्वरूप में दीयों को बिछाया गया है। एक ब्लाक में 256 दीये हैं। एक स्वयंसेवक पर 85 से 90 दीप प्रज्वलित करने की जिम्मेदारी है।

  • राम नगरी में 1019 स्थलों पर दीप प्रज्वलित करेंगे भाजपाई

अयोध्‍या में आज आम जनता की सहभागिता से भाजपा महानगर में 1019 स्थलों पर दीप प्रज्वलित करेगी। सभी मठमंदिरों, मोहल्लों, धार्मिक स्थलों व चिन्हित चौराहे पर दीये जलाए जाएंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img