Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड में अब शहीदों के परिजनों को मिलेंगे 60 लाख रुपए, सैनिक...

उत्तराखंड में अब शहीदों के परिजनों को मिलेंगे 60 लाख रुपए, सैनिक संगठनों ने सीएम और सैनिक कल्याण मंत्री का जताया आभार

एफएनएन, देहरादून: जिले के न्यू कैंट रोड़ स्थित सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय में सैनिक आश्रितों के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं को लेकर पूर्व सैनिक संगठनों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया. दरअसल शहीदों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपए की राशि को बढ़ाकर 50 लाख किया गया है. इसमें 10 लाख अतिरिक्त सैनिक पुनर्वास संस्था के माध्यम से भी दिए जाएंगे. यानी कुल 60 लाख रुपए शहीद के परिजनों को मिलेंगे.

शहीदों के परिजनों को मिलेंगे 60 लाख रुपए

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लंबे समय से पूर्व सैनिकों द्वारा यह मांग की जा रही थी. जिसके बाद मेरे अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश हित और सैन्यहित में यह बड़ी घोषणा की गई. उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को मिलने वाली धनराशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

साथ ही शहीदों को 10 लाख अतिरिक्त सैनिक पुनर्वास संस्था के माध्यम से मिलेंगे. इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक की मृत्यु के समय सम्मानजनक अंतिम संस्कार हेतु 10 हजार वित्तीय सहायता राशि प्रदान करने की भी व्यवस्था की गई है.

11 अगस्त को आयोजित होगा आभार कार्यक्रम

गणेश जोशी ने कहा मैं अगर फौज का सिपाही नहीं होता, तो विधायक और मंत्री भी नहीं होता. एक सैनिक होने के नाते मैं सैनिकों की पीड़ा को समझ सकता हूं और जब भी सैनिकों के कार्यक्रम में जाता हूं तो यह महसूस करता हूं कि जैसे अपने परिवार के बीच हूं. उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को पूर्व सैनिकों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान और आभार के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्‍पताल में घोर लापरवाही, युवती के पेट में चीरा लगाकर ओटी से लौटाया

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments