03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून के खलंगा में अब नहीं होगी 2000 पेड़ों की कटाई, पर्यावरणप्रेमियों के खिले चेहरे

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: राजधानी में इन दिनों दिलाराम चौक से मुख्यमंत्री आवास तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव खूब चर्चाओं में है. यहां सड़क चौड़ीकरण के लिए 244 ऐसे वृक्षों का चिन्हीकरण किया गया है जिनको काटे जाने की जरूरत है. इसके विरोध में शहर के कई पर्यावरण प्रेमी उतर आये हैं. उन्होंने अब इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने का भी फैसला कर लिया है. पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी इस चिंता के बीच देहरादून से ही एक अच्छी खबर भी सामने आई है. यह खबर खलंगा के जंगल को लेकर है. जिसके लिए पूर्व में कई पर्यावरण प्रेमियों ने चिंता जाहिर की थी.

देहरादून की प्यास बुझाने के लिए सौंग डैम से पानी लिफ्ट करने की योजना पिछले समय में काफी चर्चाओं में थी. तमाम पर्यावरण प्रेमी इस परियोजना के खिलाफ खड़े हो गये थे. इसके पीछे की वजह यह थी कि इस प्रोजेक्ट को जिस जगह पर तैयार करने का प्लान किया जा रहा था, वहां बांज के सैकड़ो पेड़ मौजूद थे. माना जा रहा था कि करीब 2000 पेड़ों को इस प्रोजेक्ट के लिए काटा जाएगा. अच्छी खबर यह है कि अब इस प्रोजेक्ट के लिए चिन्हित जगह को बदलने का फैसला ले लिया गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों के विरोध के बाद सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस प्रोजेक्ट के लिए दूसरी जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए. अब देहरादून में कनार काटन गांव के ऊपर की जगह को चिन्हित किया गया है. बताया गया है कि क्षेत्र में वन भूमि का हस्तांतरण जल्द किया जाएगा. उसके चलते अब खलंगा के जंगल कटने से बच जाएंगे. वन विभाग में कंजर्वेशन ऑफ फॉरेस्ट यमुना कहकशां नसीम ने इसकी पुष्टि की है.

एक तरफ खलंगा के जंगलों को बचाने में पर्यावरण प्रेमी सफल रहे हैं तो दूसरी तरफ अब अगली लड़ाई दिलाराम चौक से मुख्यमंत्री आवास तक सड़क चौड़ीकरण के कारण कटने वाले 244 पेड़ों को लेकर है. देहरादून वासी पेड़ों को काटे जाने के खिलाफ दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री ने पेड़ों को काटे बिना सड़क चौड़ीकरण के निर्देश दिए हैं, लेकिन, हकीकत यह है कि बिना पेड़ों के काटे इस सड़क का चौड़ीकरण किया ही नहीं जा सकता है. दूसरी तरफ कैंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से भी अभी सड़क चौड़ीकरण को लेकर सभी औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया जा सका है. ऐसे में आधे मार्ग तक ही वृक्षों को चिन्हित करना भी कई सवाल कर रहा है.

पढे़ं- देहरादून: लोकसभा चुनाव के बाद सीएम धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक कल

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img