03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 35 मतदाताओं को नोटिस, मचा हड़कंप

Spread the love

एफएनएन, बाजपुर : उधमसिंह नगर जिले के ग्राम सभा केलाबंदवारी के करीब 35 लोगों के वोटर लिस्ट से बिना जांच पड़ताल की। वोट काटने की प्रक्रिया शुरू करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिना सुनवाई के किसी का भी वोट नहीं काटने की बात कही है।

ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम दफ्तर में एसडीएम आरसी तिवारी से कहा कि वह लोग अनुसूचित जनजाति समाज (बुक्सा) से हैं और हमारा सभी का जन्म इसी स्थान पर हुआ है। जन्म से ही गांव में निवासरत हैं। वर्तमान समय में वोटर लिस्टों की जांच चल रही है और नए व पुराने वोटों के साथ कार्य प्रगति पर है। हमारे बिना सही जांच पड़ताल किए वोट काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसमें उन्हें नोटिस प्राप्त हुए हैं। उनकी इस समस्या का समाधान किया जाए।

  • एसडीएम ने दी जानकारी

इस पर एसडीएम आरसी तिवारी ने अवगत कराया कि अभी किसी का भी नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया गया है। कई बार जाने के बावजूद भी जो लोग बीएलओ को घर पर मौजूद नहीं मिले उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए यह नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें सुनवाई के बाद ही मतदाता सूची में नाम घटाए-बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने तत्काल नोटिस प्राप्त लोगों की सुनवाई भी शुरू कर दी है।

  • मौजूद रहे ये लोग

इस मौके पर भाजपा नेता राकेश गुप्ता, आनंद सिंह, हरीश चंद्र सिंह, इंद्र सिंह, गेंदे देवी, विजय सिंह, फूल सिंह, गोपाल सिंह, वीर सिंह, कविता देवी, सुरेश सिंह, छेदन सिंह, शेर सिंह, भीको देवी, सूरज सिंह, जीत सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img