नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दी चेतावनी, नाबालिगों को न दें Car और Bike, नहीं तो दर्ज होगा मुकदमा

एफएनएन, नई दिल्‍ली: दिल्‍ली से सटे Noida में Traffic Police की ओर से लोगों को जानकारी दी गई है कि वह अपने नाबालिग बच्‍चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। ऐसा करने के कारण पुलिस की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर और क्‍या जानकारी दी है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Noida Traffic Police की ओर से लगातार हादसों को कम करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि नोएडा में कोई भी व्‍यक्ति अपने नाबालिग बच्‍चों को वाहन चलाने की अनुमति न दे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शुरू किया अभियान

ट्रैफिक पुलिस ने बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के साथ ही नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ अभियान को शुरू भी कर दिया है। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक ऐसे वाहनों को रोककर पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड की हर्षिका पंत की भगवान श्रीकृष्‍ण से हो रही शादी, बचपन से रखती थी करवाचौथ का व्रत; आज आएगी बरात

कितनी है सजा

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया एक पोस्‍ट की है। जिसमें 18 साल से कम उम्र के बच्‍चों को वाहन चलाते पाए जाने पर कितनी सजा या जुर्माना किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग के वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है। इसके अलावा 12 महीनों के लिए वाहन का रजिस्‍ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर 25 साल की उम्र तक ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्‍त करने के लिए अपात्र भी घोषित किया जा सकता है। इसके साथ ही अभिभावक, संरक्षक और वाहन स्‍वामी के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 125 के तहत मुकदमा भी किया जा सकता है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img