03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बनभूलपुरा में बवाल का नहीं दिखा असर, हिंसा के बीच भी खूब पड़े वोट

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : आठ फरवरी को बनभूलपुरा में उपद्रव के बाद कर्फ्यू लगा था। इस घटना से धीरे-धीरे बनभूलपुरा उबरा है। हालांकि इलाके में घटना के निशान अभी मिल जाएंगे। अमर उजाला की टीम ने इलाके के पोलिंग बूथों को दौरा किया। पर बवाल का असर मतदान पर नहीं दिखा और लोगों में वोट डालने के लिए उत्साह दिखा। बातचीत में मतदाताओं ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई कम करने के साथ बेहतर शिक्षा की उम्मीद को लेकर वोट किया।

बनभूलपुरा क्षेत्र एक सघन इलाका है, यहां पर 43785 मतदाताओं के लिए 49 पोलिंग केंद्र बनाए गए थे। शुक्रवार शाम अमर उजाला की टीम राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय पहुंची। इसमें कक्ष संख्या एक में 1120 मतदाता थे। पौने चार बजे तक 674 ने मतदान कर लिया था। दूसरे कक्ष में 1104 वोटरों में 715 ने मत का प्रयोग किया। इसके बाद टीम लाइन नंबर 17 स्थित जीजीआईसी पहुंची।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यहां पर सात पोलिंग केंद्र बनाए थे। नगर निगम ने इसे चकाचक बूथ बनाया था। कक्ष संख्या तीन में कुल 719 मतदाता थे जिसमें दोपहर चार बजे तक 394 ने मतदान कर लिया था। इस तरह कक्ष संख्या चार में 877 वोटरों में 483 ने मतदान किया। अन्य पोलिंग बूथों पर 968 में 538 ने मतदान किया था। यहां के मतदान केंद्रों में दोपहर एक से तीन बजे के बीच मतदान के लिए आने वाले लोगों की संख्या ज्यादा थी।

  • रानीबाग मतदान केंद्र में कम रही वोटिंग

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतदान प्रतिशत कम रहा है। हल्द्वानी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले इस पोलिंग केंद्र पर दोपहर तीन बजे तक 451 में 105 (23.82%) लोग मतदान के लिए पहुंचे। यहां पर केवल एक पोलिंग केंद्र है। इस पोलिंग केंद्र पर लगातार मतदान प्रतिशत कम हो रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां 27.15 प्रतिशत और विधानसभा चुनाव में 29.82 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img