03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नए कृषि कानूनों से कृषि क्षेत्रो में परिवर्तन आएगा : चौहान

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार अपने पहले कार्यकाल से ही किसानों के हित के प्रतिबद्ध रही है। सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर चल रही है और इस दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। संसद में पास हुए कृषि विधेयकों से 70 साल बाद देश के अन्नदाताओं को बिचालियों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी, साथ ही अपनी उपज को इच्छानुसार मूल्य पर कहीं भी बेचने की आजादी मिलेगी। नए कृषि कानूनों से कृषि क्षेत्रो में आमूलचूल परिवर्तन आएगा। खेती किसानी में निजी निवेश होने से विकास की गति को भी बल मिलेगा और रोजगारी के अवसर बढ़ेंगे। कृषि क्षेत्रा की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। चैाहान ने कहा कि 21वीं सदी में भारत का किसान बंधनों में नहीं खुलकर खेती करेगा। 21वीं सदी का किसान जहां ज्यादा पैसे मिलेंगे वहां अपनी फसल बेचेगा। कुछ विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी को समाप्त करने जा रही है जबकि ऐसा कोई प्रावधन इन कानूनों में नहीं है। किसानों को उनकी उपज की एमएसपी मिलती रहेगी। अब किसानों के पास एमएसपी के अलावा भी अपनी उपज को बेचने के कई विकल्प होंगे। उन्होंने विपक्षी दलों पर अराजकता फैलाने के लिए बंद का समर्थन करने का आरोप लगाते कहा कि किसान इस बात से भलीभांति वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि जब किसान भाइयों से सरकार लगातार वार्ता कर रही है तो बंद का कोई औचित्य भी नहीं है। कुछ विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने में लगी हुई हैं। इस मौके पर सुशील चौहान भी मौजूद थे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img