03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अचानक खोला गया नेपाल झूला पुल…जानिए क्यो

Spread the love

एफ़एनएन, धारचूला : 11 माह पहले रहस्यमय ढंग से     मुंबई से लापता हुए नेपाली युवक धारचूला में पुलिस ने बरामद कर लिया। खास बात यह है कि दोनों देशों की सहमति के बाद नेपाल का झूलापुल खोला गया और उसको सकुशल परिजनों को सौप दिया गया।

नेपाल के धारचूला जिले का रहने वाला दिनेश सिंह इसी साल जनवरी में काम करने के लिए मुंबई गया था। जो मुंबई में रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। मुंबई में काम करने वाली सहारा संस्था और मुंबई रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने युवक को धारचुला पुलिस के सहयोग से सकुशकल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसके बाद युवक को नेपाल भेजने के लिए दोनों देशों की आपसी सहमति से अंतरराष्ट्रीय पुल को खोला गया। जिससे कि युवक अपने घर जा सके।     युवक को मुंबई से 1700 किलोमीटर दूर धारचुला पहुंचाया। यहां धारचुला दोनों देशों की सहमति से अंतरराष्ट्रीय झूलापुल खुलवाकर युवक को परिजनों को सौंप दिया गया। 11 महीने बाद युवक के मिलने पर परिजनों मैं खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मुंबई पुलिस तथा धारचूला पुलिस का भी आभार व्यक्त किया है।साथ ही उत्तराखंड की सरकार का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया है। कोतवाली प्रभारी धारचूला विजेंद्र शाह ने बताया कि नेपाली युवक दिनेश सिंह एक वर्ष पूर्व नेपाल से मुंबई सहारा संस्थान में कार्य करने गया था।जहां पर वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। जिसको पुलिस ने सोमवार को  उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img