Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनैनीताल में बड़ा हादसा, बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर, बाइक सवार...

नैनीताल में बड़ा हादसा, बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौत-साथी और स्कूटी सवार दोनों लोग घायल

एफएनएन, नैनीताल : नैनीताल में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां भवाली रोड पर स्कूटी और बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी और स्कूटी सवार दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जबकि मृतक का शव पंचनामा भर दिया है। मृतक व घायल नैनीताल में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।

  • जोखिया के समीप हुआ हादसा

हादसा भवाली रोड पर जोख़िया के समीप दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास हुआ। जानकारी के मुताबिक, लेटीबुंगा निवासी 19 वर्षीय भगवत सिंह और गोपाल सिंह अपने घर लेटीबुंगा मुक्तेश्वर से बाइक पर सवार होकर नैनीताल आ रहे थे। पाइंस से आगे जोखिया में उनकी नैनीताल के एक निजी स्कूल के छात्र की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई।

  • स्कूटी सवार नाबालिग

हादसे की सूचना पर चीता कांस्टेबल शिवराज राणा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां भगवत की मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार नाबालिग है। वह अपने घर भवाली जा रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments