03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चलती कार में चालक को आई नींद की झपकी, गहरी खाई में गिरकर मौत, दो घायल

Spread the love

एफएनएन, भवाली : अल्मोड़ा हाईवे में शुक्रवार को निगलाट के पास एक कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए। घायलों को सड़क से गुजर रहे 19 कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने तत्काल खाई से बाहर निकाला। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

  • बागेश्वर का रहने वाला है मृतक

पुलिस जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को लीती कपकोट, बागेश्वर निवासी 54 वर्षीय चालक हयात सिंह पुत्र कुंवर सिंह व लीती कपकोट निवासी 45 वर्षीय खिम सिंह पुत्र पान सिंह, लीती कपकोट निवासी 52 वर्षीय खुशहाल सिंह पुत्र भवान सिंह कार से बरेली से बागेश्वर की ओर जा रहे थे। तभी सुबह करीब 9:30 बजे निगलाट के समीप उनकी कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमे चालक हयात सिंह की मौत हो गई। वहीं कार सवार 2 लोग बुरी तरह फंस गए।

  • कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने किया रेस्क्यू

इसी समय हल्द्वानी से रानीखेत की ओर 19 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान ट्रक से जा रहे थे। उन्होंने ततपरता दिखाते हुए सूबेदार बच्चे सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने पुलिस को सूचित किया और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी भवाली पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक हयात को मृत घोषित कर दिया।

  • बरेली से लौट रहे थे तीनों

कार सवार घायलों ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे वह बागेश्वर से बरेली राममूर्ति में एक मरीज भर्ती करने गए थे। वहां से शुक्रवार की सुबह वह वापस लौटे, मगर निगलाट के समीप कार खाई में जा गिरी, जिससे हयात गाड़ी से बाहर छिटक गया। उन्होंने बताया हयात आर्मी से सेवानिवृत्त था।

  • घायलों ने बताया, इस कारण हुआ हादसा

सीएचसी के डॉ. अक्षय ने बताया कि हयात की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मृतक के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। कार में सवार दोनों घायल चालक को नींद की झपकी आना हादसे का कारण बता रहे हैं।

 

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img