03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बिहार की लड़कियों पर विवादित बयान, मंत्री रेखा के पति को मुजफ्फरपुर कोर्ट का नोटिस

एफएनएन, मुजफ्फरपुर-देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की मुश्किल बढ़ सकती है. बिहारी की लड़कियों को लेकर गिरधारी लाल साहू ने जो आपत्तिजनक बयान दिया था, उस मामले में अब मुजफ्फरपुर कोर्ट की तरफ से नोटिस भेजा गया है.

दरअसल, गिरधारी लाल साहू के आपत्तिजनक बयान के बाद एडीजे प्रथम की अदालत में परिवाद दायर किया गया था, जिस पर कल 13 जनवरी मंगलवार को सुनवाई हुई थी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू को नोटिस जारी करते हुए उसने जवाब तलब किया है.

सुधीर ओझा की याचिका पर नोटिस: गिरधारी लाल साहू के आपत्तिजनक बयान पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा परिवाद दाखिल किया था. अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने गिरधारी लाल साहू को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है. परिवाद में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धाराओं 192, 298, 352, 351, 328, 52, 95, 86, 74 और 75 के तहत आरोप लगाए गए हैं.

बिहार की लड़कियों पर दिया था बयान: इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए सुधीर ओझा ने बताया कि यह पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव से जुड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि है कि 2 और 3 जनवरी 2026 को गिरधारी लाल साहू ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक बयान प्रसारित किया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बिहार में 20–25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं.

26 फरवरी को अगली सुनवाई: गिरधारी लाल साहू के इस बयान को प्रथम दृष्टया कोर्ट ने गंभीर माना है. इसीलिए मामले का संज्ञान लिया है और उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इस मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी. सुधीर कुमार ओझा

परिवादी सुधीर कुमार ओझा ने साफ किया है कि अगर गिरधारी लाल साहू इस मामले में कोई जवाब नहीं देते है तो एकतरफा सुनवाई शुरू हो जाएगी. “उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने कहा है कि 20 से 25 हजार में बिहार की लड़कियां मिल जाती है. यह बयान न सिर्फ बिहार की बेटियों का घोर अपमान है, बल्कि पूरे स्त्री समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है. साथ ही इससे राज्य की छवि धूमिल हुई है और आम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.” – सुधीर कुमार ओझा, अधिवक्ता सह परिवादी

गिरधारी लाल साहू ने क्या बोला था?: मंत्री पति गिरधारी लाल साहू ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने कार्यकर्ता से शादी को लेकर सवाल पूछते हुए कहा था, ‘शादी नहीं हुई है तुम्हारी, क्या बुढ़ापे में करोगे? अबतक को तुम्हारे तीन से चार बच्चे हो गए होते. तुम्हारे लिए हम बिहार से लड़की ले आते. बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती है. मेरे साथ आओ, शादी करवा देते हैं तुम्हारी.’

विवाद के बाद मांगी माफी: वहीं शर्मनाक बयान के बाद जब विवाद बढ़ा तो गिरधारी लाल ने सफाई दी और माफी मांग ली. उन्होंने कहा कि मजाकिया अंदाज में दोस्त की शादी की बात की थी. विरोधियों ने इसे गलत तरीके से पेश किया. इसके बावजूद अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं.

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img