03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बारिश में चौपट हुआ मसूरी का पर्यटन व्यवसाय, 90 प्रतिशत होटल खाली, एडवांस बुकिंग भी रद्द

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बारिश के कारण तापमान में तो गिरावट आई है, लेकिन शहर का पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है। शहर में बहुत कम पर्यटक पहुंच रहे हैं, वहीं जो पहले से यहां थे वह भी वापस लौट रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर होटल और गेस्ट हाउस खाली पड़े हैं।

मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि, हिमाचल में आई आपदा के कारण लोग पहाड़ी क्षेत्रों में आने से डर रहे हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से मसूरी में बारिश के कारण पर्यटक यहां नहीं आ रहे हैं। होटलों में एडवांस बुकिंग रद्द की जा रही है। जो पर्यटक यहां ठहरे हुए हैं वे भी लौट रहे हैं। 90 फीसदी होटल खाली पड़े हैं।

दिल्ली से आए पर्यटक सोमित शुक्ला ने बताया कि बारिश के कारण घूमने में परेशानी हो रही है। होटल में ही कैद हैं। कंपनी गार्डन संचालक चंडीप्रसाद सकलानी ने बताया कंपनी गार्डन आमतौर पर पर्यटकों से खचाखच भरा रहता है, लेकिन फिलहाल बारिश के कारण वीरान पड़ा है।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img