Sunday, March 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेश82 वर्ष की आयु में मुलायम सिंह यादव का निधन, अमित शाह...

82 वर्ष की आयु में मुलायम सिंह यादव का निधन, अमित शाह ने जताया दुख, कहा- वह सदैव जमीन से जुड़े एक जननेता के रूप में किए जाएंगे याद

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस लीं। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 नवंबर, 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

वे 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने गए थे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दुख जताया। पीयूष गोयल ने कहा- नेता जी सबके प्रिय थे, उन्होंने लंबा समय देश के लिए राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अपना जीवन समर्पित किया। उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए क्षति है। उनका आशीर्वाद हमेशा मुझे मिला।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और पूरे परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।

  • गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचेंगे।

  • उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा – ‘मुलायम जी का निधन बेहद दुखद’

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- मुलायम जी का निधन बेहद दुखद है। उनका इलाज चल रहा था सब इस आस में थे कि वे वापस इलाज करवाकर लौटेंगे लेकिन यह खबर आई। राजनीतिक दृष्टि से यह एक युग का अंत है।

  • उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा – ‘मुलायम जी का निधन बेहद दुखद’

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- मुलायम जी का निधन बेहद दुखद है। उनका इलाज चल रहा था सब इस आस में थे कि वे वापस इलाज करवाकर लौटेंगे लेकिन यह खबर आई। राजनीतिक दृष्टि से यह एक युग का अंत है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments