03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बोले, गाइडलाइन का पालन न करने पर हो सख्त कार्रवाई

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच, संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ट्रेसिंग, माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने और सर्विलांस पर और अधिक गंभीरता से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि मृत्यु दर कम करने के लिए चिकित्सीय देखभाल और उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता से लिया जाए।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये देश में कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया था। अब दोबारा बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पहले की तरह ही दृढ़संकल्प के साथ काम करना है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img