03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मध्य प्रदेश के छतरपुर में कुएं में गिरी बरातियों की बोलेरो, छह मरे

Spread the love
  • अँधेरे-घने कोहरे में बोलेरो बैक करते वक्त हुआ भीषण हादसा, पलक झपकते मातम में तब्दील हुईं शादी की खुशियां

एफएनएन, महाेबाः बेरहम कुदरत भी कभी-कभी मासूमों पर कैसा सितम ढहाती है कि पत्थर दिलों की आंखों से भी आंसू के दो कतरे बरबस ही टपक पड़ें। मंगलवार रात महोबा के एक गांव के शादी वाले घर पर भी ऊपर वाले का कुछ ऐसा ही कहर टूट गया। हुआ यह कि दूल्हे को ब्याहने गई बरातियों की बोलेरो दुल्हन के गांव में बैक करते वक्त रात के अंधेरे और घने कोहरे में अचानक अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरी। भीषण हादसा मंगलवार रात मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के दीवान जी पुरवा गांव में हुआ। गहरे कुएं में गिरकर छह बरातियों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि तीन अन्य बरातियों को गांव वालों ने सकुशल बाहर निकाल लिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

महिलाओं-बच्चों के करुण क्रंदन से फटा पड़ रहा आसमान

हाय रे निष्ठुर विधना! जिस घर में कुछ देर पहले तक शादी की खुशियों के बीच नई दुल्हन के स्वागत की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं, अचानक भीषण हादसे में छह बरातियों की मौत की मनहूस खबर ने सारी खुशियों को पलक झपकते लील लिया और एक नहीं, कई घरों में मातम ही मातम पसर गया। औरतों की चीख-पुकार, रुदन से मानों आसमान ही फटा पड़ रहा था। जहां कुछ देर पहले तक खुशी से सराबोर लोग झूम-नाच रहे थे वहां अब किसी के आंसू रोके नहीं रुक रहे हैं। अपनों की असामयिक मौत पर  घरों की गमगीन दीवारें भी महिलाओं-बच्चों के करुण क्रंदन की गवाही सी दे रही हैं।

मध्य प्रदेश के छतरपुर गई थी बरात 

महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के स्वासा माफ निवासी लखन अहिरवार के लड़के की बरात मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव दीवान जी का पुरवा गई हुई थी। बरात देर रात गांव पहुंची थी। बोलेरो मालिक छत्रपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह स्वयं ही गाड़ी चला रहे थे। इसमें नौ बराती सवार थे। रात को गाड़ी बैक करते समय अंधेरा-घना कोहरा होने से वह समझ नहीं सके और बरातियों समेत बोलेरो गहरे कुएं में जा गिरी। घटना की सूचना थाने में पहुंची तो पुलिस फोर्स भी आ गया और लोगों की मदद से बरातियों को निकालने का प्रयास होने लगा। बोलेरो सवार नौ लोगों में से छह की मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद तीन लोगों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया।

इन लोगों की हुई मौत 

मरने वालों में 50 वर्षीय घनश्याम अहिरवार, 35 वर्षीय राम रतन अहिरवार पुत्र आमना, 22 वर्षीय कुलदीप पुत्र हरप्रसाद, 30 वर्षीय राजू कुशवाहा, 35 वर्षीय छत्रपाल सिंह, 28 वर्षीय रामाधीन, शामिल हैं। घायलों में 28 वर्षीय तेजराम, 20 वर्षीय चेतराम, 17 वर्षीय लक्ष्मण को बचा लिया गया है।

सीएम योगी ने दो लाख की मदद के दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए हादसे में हताहत प्रत्येक दिवंगत के स्वजन को दो लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी जताया शोक

उक्त भीषण हादसे का संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है।

 

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img