03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सास और साली के शवों से बलात्कार, हैवान बना दामाद

Spread the love

एफएनएन, पानीपतः  हरियाणा के पानीपत में रिश्तों को शर्मसार करती घटना का खुलासा हो चुका है। पुलिस ने दावा किया है कि पानीपत में हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थी सुलझ चुकी है। सीआईए वन पुलिस ने समालखा खंड में लगातार हुई तीन महिलाओं की हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता पा ली है। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि मृतक महिला मधु के पति नूरहसन ने ही तीनों महिला की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

अवैध संबंध होने के चलते की पत्नी की हत्या

बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी ने अवैध संबंधों का शक होने के चलते अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद सबूत को छिपाने के लिए अपनी पत्नी के शव को जला दिया और उसके चेहरे को बुरी तरह बिगाड़ दिया। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से महिला का कंकाल बरामद किया था। अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी नूरहसन ने एक-एक करके अपनी सास और 18 वर्षीय साली मनीषा की हत्या कर दी। आरोनी ने उन्हें कुलहाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। यहीं नहीं उसने दरिंदगी की सारीं हदें पार करते हुए सास और साली के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया।

सास और साली के शव को ऐसे लगाया ठिकाने

उसके बाद नूरहसन ने अपनी सास की भी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को जलाकर बुड़शाम गांव की नहर के पास फेंक दिया था। वहीं साली के शव को गंदे नाले में फेंक दिया था। फिलहाल इस ट्रिपल मर्डर का खुलासा हो चुका है और सीआईए वन ने साइको किलर को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए 28 सितम्बर तक रिमांड पर लिया है, ताकि मामले में कुछ और भी खुलासे हो सके।

75 हजार रुपए का इनाम भी था घोषित

बता दें कि आरोपी नूरहसन मूलरूप से पट्टीकल्याणी गांव का रहने वाला था। समालखा में ये किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने आरोपी के ऊपर 75 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। नूरहसन काफी शातिर आरोपी था, वह वारदातों को अंजाम देकर अपनी जगह बदल देता था। लेकिन पुलिस ने मौत की गुत्थियों को सुलझाते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img