Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड कुमाऊं में अधिक तो गढ़वाल में मानसून कम सक्रिय, लोहाघाट में भारी बारिश...

 कुमाऊं में अधिक तो गढ़वाल में मानसून कम सक्रिय, लोहाघाट में भारी बारिश ने मचाई तबाही

एफएनएन, लोहाघाट : मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून ने देवभूमि में दस्तक बेशक दे दी है, लेकिन अभी मानसून का वह मिजाज नहीं देखने को मिल रहा है, जो अमूमन सक्रियता के बाद दिखाई देता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून कुमाऊं क्षेत्र में फिलहाल ज्यादा सक्रिय है, जबकि गढ़वाल क्षेत्र में अभी सक्रियता थोड़ी कम है।  आने वाले चार-पांच दिनों में मानसून कुमाऊं और गढ़वाल में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में मानसून के दौरान जो झमाझम बारिश होती है उसका नजारा तीन-चार दिन बाद ही दिखाई देगा। वहीं बुधवार को कुमाऊं में एक बार फिर बारिश ने कहर बरपाया है। यहां लोहाघाट में भारी बारिश ने तबाही मचाई। कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। पार्किंग में खड़ी दो कारें भी दब गईं हैं।

चंपावत में सिन्याडी, स्वांला, भारतोली के पास मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्टीय राजमार्ग बंद हो गया है। 19 ग्रामीण सड़कें भी मलबा आने से बंद हो गईं हैं। आज देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में बादल छाए हैं। वहीं कहीं-कही बूंदाबांद भी हुई है। दोपहर ढाई बजे बाद देहरादून में बूंदाबांदी शुरू हो गई।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments