Tuesday, April 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनिवर्तमान मेयर रामपाल का हाल चाल जानने जिला अस्पताल पहुँचे विधायक शिव...

निवर्तमान मेयर रामपाल का हाल चाल जानने जिला अस्पताल पहुँचे विधायक शिव अरोरा, विधायक ने घटना कि घोर निंदा

एफएनएन, रुद्रपुर : निवर्तमान मेयर रामपाल से जिला अस्पताल मिलने पहुँचे क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, उन्होंने रामपाल के स्वास्थ का हाल चाल जाना । विधायक शिव अरोरा ने कहा वह एक धार्मिक कार्यक्रम में थे, जैसे उनको कार्यकर्ता द्वारा सूचित किया गया कि शक्तिबिहार क्षेत्र में शिलापट तोड़ने या हटाने जैसे मामले पर कांग्रेस पार्टी महानगर अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ रामपाल संग अभद्रता व मारपीट की तो वह तुरंत ही जिला अस्पताल पहुँचे ओर उनके स्वास्थ की जानकारी ली,

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक ने कहा स्वस्थ लोकतंत्र में इस प्रकार की घटिया मानसिकता का कोई स्थान नही है और विपक्षी पार्टी के लोगो द्वारा जो यह अशोभनीय कार्य किया गया है वह उसकी घोर निंदा करते हैं उन्होंने कहा यह कांग्रेस पार्टी के संस्कार और सोच को दर्शाता है कि विकास कार्यो के शिलापट को ज़बरन हटाने का कार्य कर रहे हैं जैसा कि जानकारी अनुसार पता लगा, ऐसी घटना का लोकतंत्र में कोई स्थान नही है ।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हमको अपने पद और प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए मर्यादा का पालन करना चाहिए, उन्होंने पूर्व मेयर को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों से वार्ता की डॉक्टरों ने बताया कि मेयर को दर्द की शिकायत है और उनको डॉक्टर देख रेख में रखा जाएगा । इस दौरान विवेक सक्सेना, अनिल चौहान, प्रीत ग्रोवर, बिट्टू चौहान, धीरेंद्र मिश्रा, राधेश शर्मा, उमेश पसरीचा, राकेश सिंह, गजेन्द्र प्रजापति व अन्य लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments