03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक बेहड़ ने क्षतिग्रस्त अटरिया सिडकुल नगला मार्ग के निर्माण हेतु केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अजय भट्ट को लिखे पत्र

एफएनएन, किच्छा : विधायक तिलकराज बेहड़ ने जारी बयान में बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद अजय भट्ट को एक पत्र लिख| विधानसभा किच्छा के अंतर्गत् अटरिया-सिडकुल-नगला मार्ग जिसका निर्माण विगत 8 वर्षों से नहीं हुआ है, जिसकी वजह से गाड़ियों के आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि उपरोक्त मार्ग पर प्रतापपुर, फूलसुंगा, फुलसुंगी, गंगापुर, आनंदपुर, इंदरपुर, राघव नगर, शांतिपुरी नंबर 1 से 5 तक आदि ग्रामों को जोड़ता है।

क्षतिग्रस्त मार्ग होने के कारण काफी दुर्घटनायें हो चुकी है | बारिशों के दिनों में मार्ग को जोड़ने वाले लगभग 10 से अधिक ग्रामवासियों को अपने घरों व खेतों तक पहुंचने के लिए 20-22 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है उक्त सड़क निर्माण हेतु पूर्व में कई बार उत्तराखण्ड शासन को सड़क निर्माण हेतु आग्रह किया गया है। उन्होंने नितिन गडकरी और अजय भट्ट से आग्रह करते हुए कहा कि जनहित मे सड़क का पुनः निर्माण कराए जाने हेतु स्वीकृती प्रदान करने का कष्ट करें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img