एफएनएन, किच्छा : विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा में विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्राम बडोरा पहुंच उन्होंने विधायक निधि से 5 लाख की लागत से तैयार कराये गए सार्वजानिक स्थान पर टीन शैड का उद्घाटन किया व वार्ड 20 में जिला योजन से तैयार करायी गयी 5.64 लाख की लागत की सड़क का उद्घाटन किया।

इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ,किन्नू शुक्ला, हरविन्द्र सिंह मोंटी, रिंकी कौर प्रधान, अफसार कुरैशी, एन यू खान, ताहिर मलिक, तोशिब अंसारी, ओम प्रकाश दुआ,अकील अहमद, याकूब, आरिफ, रफीक अहमद, रणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, रिशु सलूजा, मुन्ने थे।







