03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी की तरह अब उत्‍तराखंड में भी होगा मदरसों का सर्वे, सीएम धामी ने कहा- ऐसा करना जरूरी

एफएनएन, देहरादून : उत्‍तर प्रदेश की तरह ही उत्‍तराखंड में भी सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का सर्वे किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा है ऐसा करना जरूरी है।

  • उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे होना जरूरी

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कई जगह मदरसों को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे होना जरूरी है।

  • शादाब शम्स ने कही थी सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने की बात

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में ये बात कही। बता दें कि सोमवार को उत्तराखंड वक्‍फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने की बात कही थी।

  • पांच सौ ज्‍यादा मदरसों को मिलती है सरकारी सहायता

उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के अंतर्गत 103 मदरसे हैं, जबकि मदरसा बोर्ड के अधीन 419। इन सभी को सरकारी सहायता मिलती है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के मुताबिक ने कहा कि सर्वे की शुरुआत वक्फ बोर्ड के अधीन संचालित मदरसों से होगी।

  • बजट का दुरुपयोग करने वालों की जाएगी कार्रवाई

बजट का दुरुपयोग करने वाले मदरसों की मान्यता रद कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर कार्य करने वाले मदरसे प्रोत्साहित किए जाएंगे।

  • हम मदरसों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के पक्षधर

कहा कि मदरसों को सरकारी बजट खपाने का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी नीयत साफ है। हम मदरसों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के पक्षधर हैं।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img