03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मील का पत्थर साबित होंगी मेगा प्रदर्शनी : ठुकराल

Spread the love
  • होटल सोबती कॉन्टिनेंटल में हुआ भव्य आयोजन

एफएनएन,रुद्रपुर : रुद्रपुर के होटल सोबती कॉन्टिनेंटल में आयोजित मेगा एग्जीबिशन ‘ उज्जवल उत्तराखंड 2021’ में विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि यह प्रदर्शनी मील का पत्थर साबित होगी ।ऐसी प्रदर्शनी से समाज में जागरूकता आती है और जिस तरह से यहां पर स्टाल लगाए गए हैं, वह समाज को संदेश देते हैं। प्रदर्शनी उज्जवल भारत के सपने को साकार करती है । अचीवर्स फाउंडेशन के सौजन्य से तीन दिवसीय इस मेगा एग्जीबिशन का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल और मेयर रामपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । विधायक ठुकराल ने कहा कि कुछ समय पूर्व इस प्रदर्शन की आयोजक मणि तिवारी ने यह प्रदर्शनी गदरपुर में आयोजित की थी।

ujjawal uttarakhand

जब उनसे आग्रह किया गया कि रुद्रपुर में सिडकुल के बाद हजारों की संख्या में लोग वहां निवास करते हैं, और रुद्रपुर शहर विकसित हो रहा है तो ऐसे में यह प्रदर्शनी रुद्रपुर लगाई जाए ,उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए आज यह प्रदर्शनी रुद्रपुर में लगाई गई है वह बधाई के पात्र हैं। विधायक ठुकराल ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी भारत को चरमोत्कर्ष तक पहुंचाएंगी और यह प्रदर्शनी मील का पत्थर साबित होगी ।

उन्होंने कहा कि जितने भी स्टॉल इस प्रदर्शनी में लगे हैं वह सभी स्टॉल समाज को संदेश देते हैं ,ऐसी प्रदर्शनी उज्जवल भारत के नारे को चरितार्थ करती है। प्रधानमंत्री मोदी का संदेश है कि भारत विश्व गुरु बने ,ऐसे में यह प्रदर्शनी समाज में सहायक सिद्ध होती हैं। मेयर रामपाल सिंह ने कहा पीएम मोदी का सपना वह वोकल फॉर लोकल है, यह प्रदर्शनी पीएम मोदी का वही संदेश देती है ,सभी प्रोडक्ट उत्कृष्ट हैं ।पॉलिथीन समाज का दुश्मन है यहां भी पर्यावरण का संदेश देते हुए स्टॉल लगाए गए हैं ताकि समाज में जागरूकता फैले।एक सवाल के जवाब में मेयर ने कहा कि वेस्ट मटेरियल से किस प्रकार से गैस व डीजल बनाया जाता है वह काफी फायदेमंद है ।वह स्वयं देहरादून जाकर इस स्टॉल से संबंधित जानकारी लेंगे ताकि नगर क्षेत्र का विकास किया जा सके ।

अचीवर्स फाउंडेशन की मणि तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय विशाल मेगा एग्जीबिशन में नमामि गंगे एवं खादी इंडिया के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में पहली बार डिफेंस और डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी मुंबई की रिसर्च दिखाई जाएगी। वही, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण भारतीय सर्वेक्षण विभाग, एनआरडीसी, एनएचपीसी, उत्तराखंड काउंसिल फॉर बायोटेक्नोलॉजी, एनएचडीसी, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड, सीएसआईआर एवं आईसीएमआर के स्टाल भी लगाए गये। इस दौरान भारत भूषण चुघ, बिट्टू शर्मा ,संजय ठुकराल ,सुशील चौहान, प्रमोद शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img