03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महानगर कांग्रेस ने जयंती पर संत कबीर दास को किया नमन

एफएनएन,  रूद्रपुर। महान संत कबीर दास जी की जयंती पर महानगर काग्रेस कमेटी ने रम्पुरा स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने संत कबीर दास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महान संत कबीर दास जी ने न केवल सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, बल्कि दुनिया को मानवता और प्रेम का पाठ भी पढ़ाया। संत कबीर समाज के सच्चे मार्गदर्शक थे।

हिंदू और मुसलमान, दोनों संप्रदाय उन्हें अपना मानते थे। वास्तव में, संत कबीर एक ऐसे इंसान थे, जिनका हर इंसान सम्मान करता है। कबीर दास जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने अपनी अनुपम रचनाओं और दोहों से मानवता को सच्ची राह दिखाने का काम किया। उनकी रचनाएं अनंतकाल तक मनुष्य को जीवन के सत्य का दर्शन कराकर सत्पथ पर अविराम गतिमान बनाये रखेंगी।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संत कबीर दास सामाजिक कुरीतियों और आडंबरों के हमेशा विरोधी रहे वे एक सर्वाेच्च ईश्वर में विश्वास रखते थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, कर्मकांड, अंधविश्वास की निंदा की और सामाजिक बुराइयों की कड़ी आलोचना भी की।उन्होंने अपनी वाणी में सदैव मानव कल्याण, समभाव और भाईचारे का संदेश प्रचारित किया। संत कबीर दास जी ने गरीब समाज को भक्ति भाव से जोड़ा और सदैव उनके कल्याण के पक्षधर रहे। संत कबीर जी की शिक्षाओं को आज हम सभी को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर सतीश कुमार, अनिल साहनी,संजीव राठौर, क्षत्रपाल, बाबु विश्वकर्मा, वजीर,अकील मिया,अजीज खान, असीम पासा, राकेश कोली, शुभम रस्तोगी, दीपक कुमार नवीन खेतवाल मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

Hot this week

Delhi : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन , नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

Topics

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img