03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

छत्तीसगढ़ की मेडिकल छात्रा ने ऋषिकेश के होटल के कमरे में लगाई फांसी, छोड़ा अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : छत्तीसगढ़ की मेडिकल छात्रा ने ऋषिकेश के तपोवन में एक होटल के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस को कमरे से बरामद हुए एक रजिस्टर पर छात्रा का सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को तपोवन स्थित होटल दुर्गा पैलेस के कर्मचारी मनोज रावत ने उनके होटल में ठहरी एक युवती के लंबे समय से कमरे का दरवाजा न खोलने की सूचना पुलिस को दी। होटलकर्मी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया निवासी रोली वैष्णव (21) पुत्री शिव शंकर वैष्णव 10 मार्च से उनके होटल में ठहरी थी, लेकिन 11 मार्च की शाम से युवती ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।

होटल कर्मचारियों ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, इसके बाद भी न अंदर से आवाज आई न ही दरवाजा खुला। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा अंदर युवती पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली।

  • बाथरूम में मिला खून से सना ब्लेड
बताया कि पुलिस को अंदर एक रजिस्टर पर अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि ‘मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं, यह मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं’। बताया कि कमरे के बाथरूम में खून पड़ा हुआ था और खून लगा ब्लेड भी था।

युवती के पिता से मिली जानकारी के अनुसार, वह उत्तरप्रदेश के बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष की छात्रा थी। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img