Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमेयर रामपाल ने कहा कि कल्याणी नदी को मिलेगा उसका मूल स्वरूप

मेयर रामपाल ने कहा कि कल्याणी नदी को मिलेगा उसका मूल स्वरूप

एफएनएन,रुद्रपुर : कल्याणी नदी की सफाई के लिए हर सप्ताह चलाये जा रहे अभियान के तहत मेयर रामपाल सिंह के आहवान पर आज एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर नदी की सफाई की। कल्याणी की सफाई के लिए रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, साथी ग्रुप, सारथी फाउंडेशन सहित कई संस्थाओं के श्रमदान किया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कल्याणी नदी की सफाई का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इस मुहिम को कमजोर नहीं पड़ने दिया जायेगा। कल्याण को वैज्ञानिक ढंग से स्वच्छ करने के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। वैज्ञानिकों ने कल्याणी को लेकर अपने कई सुझाव दिये हैं। जिन पर अमल करने की तैयारी की जा रही है साथ ही सरकार से भी कल्याणी की स्वच्छता के लिए बजट स्वीकृत कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मेयर ने कहा कि दृढ़ संकल्प से कोई भी काम पूरा किया जा सकता है, लेकिन लक्ष्य बड़ा हो तो एकजुट होकर काम करने से परिणाम जल्दी सामने आते हैं। उन्होने कहा कि कल्याणी की सफाई के लिए शहरवासियों ने जो एकजुटता दिखायी है उसके धरातल पर सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। शहरवासियों ने कल्याणी की स्वच्छता को लेकर जो उत्साह दिखाया है निश्चित ही अब यह मुहिम रंग लायेगी और कल्याणी को उसका मूल स्वरूप वापस मिल पायेगा। साथ ही साथ मेयर रामपाल सिंह ने लोगों से नदी में कूड़ा ना डालने के लिए अनुरोध भी किया।

इस दौरान नगर आयुत्त रिंकू बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सेनेटरी इंसपेक्टर अमित नेगी, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह,पार्षद आयुष तनेजा, सुशील चौहान, निमित्त शर्मा, शैलेंद्र रावत,गजेंद्र प्रजापति नगर निगम की ब्रांड अंबेसडर नीलम कोली, अनिल कुमार, अशोक कुमार अग्रवाल, सुनील, सोनी, जगदीश बिष्ट,सचिन आनन्द,अमित कुमार, विकास कुकरेजा, गणेश मैखुरी, पवन दुआ, लीजा आनन्द, वैभव अरोरा, साहिल आनन्द, अजय, राहुल, हरीश चौधरी उपस्थित रहे

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments