Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेवभूमि व्यापार मंडल के सहयोग से चलेगा मास्क जागरूकता अभियान

देवभूमि व्यापार मंडल के सहयोग से चलेगा मास्क जागरूकता अभियान

  • आईजी कुमाऊँ से मुलाकात कर किया स्वागत

एफएनएन, रुद्रपुर : देवभूमि व्यापार मंडल ने कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए मास्क के लिए पुलिस के साथ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने आईजी अजय रौतेला का रुद्रपुर पहुचने पर स्वागत कर कंधे से कंधा मिला कर चलने का भरोसा दिलाया।
बुधवार को रुद्रपुर पहुचे आईजी का देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह के नेतृत्व में पहुचे व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने बुके भेंट का पुलिस लाइन में स्वागत किया। कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ लोगो के मास्क से विमुख होने ऑयर आईजी रौतेला ने चिंता व्यक्त की। जिस पर देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने उनको पुलिस के साथ अभियान चला कर निशुल्क मास्क वितरण का भरोसा दिलाया। महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल हर समय पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने को तैयार है। इस दौरान उनके साथ नरेंद्र, अरोरा, वेद ठुकराल, हरविंदर सिन्हा जी विकास शर्मा, महेंद्र गोयल, प्रदीप पुजारा, दुर्गेश गुप्ता, जगरूप सिंह गोल्डी आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments