03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ धाम में वीडियोग्राफी और रील्स बनाना पड़ा महंगा, चमोली पुलिस ने 16 श्रद्धालुओं का काटा चालान

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि वह बिना रजिस्ट्रेशन और मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी, फोटो और रील्स ना बनाएं, लेकिन कुछ लोगों द्वारा लगातार इस गलती को दोहराया जा रहा है. जिस पर चमोली पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए, ऐसे 16 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है, जो मंदिर परिसर में मोबाइल से रील्स या किसी अन्य तरह की वीडियो बना रहे थे. वहीं, पुलिस का कहना है कि कई लोग इस तरह की वीडियो बनाकर आसपास भीड़ इकट्ठा करते हैं, जिससे व्यवस्था में परेशानी होती है.

केदारनाथ में बनाई जा रही थी सबसे ज्यादा रील्स

बीते 2 सालों से उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान कई ऐसे लोग थे, जो अपने मोबाइल से तरह-तरह की वीडियोग्राफी करके मंदिर और वहां की धार्मिक आस्था को अपने तरीके से सोशल मीडिया पर पेश कर रहे थे. जिससे मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन के ऊपर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे कि आखिरकार इस तरह के वीडियो खासकर केदारनाथ मंदिर से क्यों आ रहे हैं? लिहाजा इस बार राज्य सरकार ने यह फैसला लिया कि चारधाम मंदिर के 50 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की कोई वीडियोग्राफी या मोबाइल का प्रयोग भक्त नहीं कर पाएंगे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बदरीनाथ में रील्स बनाने पर 16 लोगों के कटे चालान

इसके लिए बाकायदा राज्य सरकार ने शासनादेश जारी करके चारधामों में तैनात अधिकारियों को यह आदेश भी दिए थे. ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने मंदिर के आसपास कई लोगों को तैनात भी किया है. इसी सिलसिले में अब चमोली पुलिस ने बदरीनाथ में ऐसे 16 लोगों के चालान काटे हैं, जो मंदिर में मोबाइल का प्रयोग करके वीडियोग्राफी कर रहे थे.

पुलिस की अपील को नहीं मान रहे श्रद्धालु

बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद हम लगातार ऐसे भक्तों पर नजर बनाकर रखे हुए हैं, जो मंदिर परिसर में तरह-तरह की वीडियोग्राफी कर रहे हैं. हमने देश के अलग-अलग राज्यों से आए लगभग 16 लोगों के चालान किए हैं. उन्होंने कहा कि चालानी कार्रवाई में पहले मोबाइल को जब्त करते हैं और वार्निंग देने के साथ ही 500 का चालान का प्रावधान रखा गया है. हम लगातार लाउडस्पीकर और अन्य माध्यम से भी भक्तों से अपील कर रहे हैं कि वह किसी तरह की वीडियोग्राफी या रील्स मंदिर परिसर में ना बनाएं.

ये भी पढ़ें- गर्मी और वनाग्नि ने बिगाड़ा पहाड़ी फलों का स्वाद, उत्पादन कम होने से व्यापारियों को हुआ नुकसान

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img