Thursday, April 24, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयविश्व हिन्दू परिषद में बड़ा फेरबदल, अध्यक्ष बने आलोक कुमार और बजरंग...

विश्व हिन्दू परिषद में बड़ा फेरबदल, अध्यक्ष बने आलोक कुमार और बजरंग बागड़ा बने विहिप के केंद्रीय महामंत्री

एफएनएन,रांची :  विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति एवं प्रन्यासी मंडल की बैठक में सोमवार को विहिप के नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। अयोध्या के कारसेवकपुरम में चल रही तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन अंतिम सत्र में चुनाव के बाद नए अध्यक्ष की घोषणा की गई।

विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए थे। उन्होंने सर्वसम्मति से आलोक कुमार के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। अभी तक वे कार्याध्यक्ष के पद पर थे। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह को अभी कोई दायित्व नहीं दिया गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

प्रत्येक तीन वर्षों पर किया जाता है अध्यक्ष का चुनाव

अध्यक्ष की घोषणा के बाद संयुक्त महामंत्री बजरंग बागड़ा को केंद्रीय महामंत्री का दायित्व दिया गया। वहीं, केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे केंद्रीय संगठन महामंत्री और केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे केंद्रीय सह संगठन महामंत्री बनाए गए।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस मौके पर विहिप के पालक व आरएसएस के पूर्व सरकार्यवाह भय्याजी जोशी भी उपस्थित थे। कार्याध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। जानकारी के अनुसार कई राज्यों के अध्यक्ष प मंत्री बदले जा सकते हैं। विहिप के संविधान के अनुसार प्रत्येक तीन वर्षों पर अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है।

फिर वे अपनी नई टीम की घोषणा करते हैं। इसके साथ ही विहिप में प्रमुख पदों पर दो कार्यकाल से अधिक कोई भी व्यक्ति नहीं रह सकता है। इसी के तहत आलोक कुमार और मिलिंद परांडे के दायित्व में परिवर्तन किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments